Breaking News

स्ट्रीट वेंडर प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 706 एप्लीकेशन आई, जिनमें 155 हुई मंजूर

विशाल वधावन।

अमृतसर, 10 सितम्बर (राजन): नगर निगम के सेक्टरी विशाल वधावन ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत रेहड़ी फहड़ी लगाने वालों को फ्री लोन देने की इस योजना के तहत पंजाब में अमृतसर तेजी से बढ़ रहा है। अमृतसर शहर पंजाब में इस वक़्त दूसरे नंबर पर आ गया है, आने वाले समय में नंबर वन पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक जोन में सुपरिटेंडेंटो द्वारा कैंप लगाकर रेहड़ी-फहड़ी लगाने वालों से इस योजना के तहत कागजात लिए जा रहे हैं। अब तक नगर निगम के पास 706 एप्लीकेशन आ चुकी है, जिसमें से 155 को मंजूरी दे दी गई है तथा 2 को तो बैंकों से राशि भी जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों के अनुसार इस योजना के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *