अमृतसर,13 दिसंबर (राजन):केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब चुनाव सह प्रभारी पंजाब श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने रविवार से अमृतसर में चुनावी दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने अमृतसर में सबसे पहले रामतीर्थ, दुर्गयाना मंदिर, हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद चुनावी रणनीति तैयार की।इसके बाद वह भाजपा पदाधिकारियों के घरों की ओर रवाना हुई। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से मिलने के बाद वह विधानसभा पूर्वी के वरिष्ठ भाजपा नेता व पंजाब मीडिया सह प्रभारी गौरव भंडारी के घर पहुंची। जहां वह उनके घर पहुंच कर उनके परिवार से मिली। वहां उन्होंने करीब परिवार में एक घंटा बिताया। वह परिवार के साथ बैठकर विचार विमर्श सांझा किए।इस दौरान उन्होंने गौरव भंडारी से उनके निवास स्थान पर बातचीत कर शहर में भाजपा की स्थिति को लेकर विचार विमर्श किए व भाजपा की चुनावी रणनीति को लेकर जिले में क्या स्थिति है उस का जायजा लिया। इस दौरान जाते-जाते उन्होंने गौरव भंडारी को आशीर्वाद दिया
Check Also
आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू
अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …