Breaking News

स्टेशन फायर अफसर दिलबाग सिंह तरक्की पाकर एफएसओ नियुक्त, निगम कमिश्नर संदीप रिशी ने तरक्की का स्टार लगा कर दी बधाई

दिलबाग सिंह को तरक्की का स्टार लगाते हुए निगम कमिश्नर संदीप रिशी एवं लवप्रीत सिंह

अमृतसर,21 दिसंबर(राजन): नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग में तैनात स्टेशन फायर अफसर ( एस एफ ओ ) दिलबाग सिंह तरक्की पाकर एफएसओ नियुक्त हो गए हैं। आज नगर निगम के कमिश्नर संदीप रिशी  ने दिलबाग सिंह को तरक्की का स्टार लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। दिलबाग सिंह पिछले लगभग 30 वर्षों से फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत है। शहर तथा जिले में घटित बड़ी-बड़ी आगजनी घटनाओं पर काबू पाने में दिलबाग सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।दिलबाग सिंह ने अपनी तरक्की के लिए मेयर करमजीत सिंह रिंटू एवं निगम कमिश्नर संदीप रिशी का धन्यवाद किया है।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *