Breaking News

अमृतसर के बहुचर्चित पुराने किडनी कांड में 2 डॉक्टरों को 10-10 वर्ष की सजा

अमृतसर,21 दिसंबर (राजन): बहुचर्चित  पुराने किडनी कांड में दो डाक्टर डॉ भूपेंदर  सिंह और डॉ भूषण अग्रवाल को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। दोनों डॉक्टरों को जेल भेज दिया गया है। इस केस में आरोपित  रहे बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट प्रदीप सैनी सहित सात पर आरोप साबित नहीं होने पर उन्हें बरी कर दिया गया है। केस की सुनवाई के दौरान डा. पीके सरीन, पीके जैन और वकील राजन पुरी की मौत हो चुकी है। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने  उक्त आरोपितों के विरुद्ध किडनी कांड के आरोप में केस दर्ज किया था। मामले में कई लोगों को मौत भी हुई थी। कोर्ट ने  हत्या के मामले को गैर इरादतन हत्या के मामले में तब्दील करते हुए यह सजा  सुनाई है।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में AAP ने निकाला मार्च: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी; विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ हॉल गेट पर किया प्रदर्शन

अमृतसर, 25 जुलाई:दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले छात्र आंदोलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *