अमृतसर,23 दिसंबर(राजन): नगर निगम कमिश्नर द्वारा आदेश जारी कर सेक्टरी सुशांत भाटिया को प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का वेस्ट जोन का कार्यभार सौंपा गया है। सुशांत इसके साथ साथ पेंशन विभाग भी देखेंगे। जारी आदेश अनुसार सुपरीटेंडेंट प्रदीप कुमार और सुपरिटेंडेंट देवेंद्र सिंह बब्बर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का नॉर्थ जोन संयुक्त रूप में देखेंगे। सुपरीटेंडेंट प्रदीप कुमार से एमटीपी विभाग का कार्य वापस ले लिया गया है। सुपरीटेंडेंट पुष्पेंद्र सिंह विज्ञापन विभाग तथा चुंगी विभाग में कार्यरत किए गए हैं। सिविल विंग के जे ई गुरपाल सिंह तथा करण कुमार की पदोन्नति हो जाने के कारण बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह बिल्डिंग इंस्पेक्टर के साथ-साथ को वेस्ट जोन में सिविल विंग का जेई तैनात किया गया है
Check Also
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में कल 12 अगस्त को होगी
अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …
Amritsar News Latest Amritsar News