Breaking News

मुख्यमंत्री मान के बिना केजरीवाल द्वारा बिजली मुद्दे पर पंजाब के अधिकारियों से की गई मीटिंग पर विपक्ष के तीखे तेवर ; ट्विटर पर उठाए सवाल 

अमृतसर,12 अप्रैल(राजन): दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर  अरविंद केजरीवाल द्वारा गत दिवस बिजली मुद्दे को लेकर दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों के साथ  मीटिंग की गई लेकिन इस मीटिंग में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को नहीं बुलाया गया जिसे लेकर विवदा छिड़ चुका है। इस मामले में विरोधी दल तीखे तेवर दाग भड़क गए हैं और आप सरकार पर पंजाब में दखल देने आरोप लगा रहे हैं। विरोधियों ने कहा कि पंजाब की जनता का अपमान किया जा है।
इस मामले पर विपक्षी दल ट्विटर पर सवाल उठा रहा है… राजा वड़िंग ने ट्वीट करते हुए कहा कि ”सीएस अनिरुद्ध तिवारी, सचिव पावर दलीप कुमार, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, एमपी राघव चड्ढा दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, अध्यक्ष पी.एस.पी.सी.एल. बलदेव सिंह सरां ने सीएम भगवंत मान और बिजली मंत्री हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में आधिकारिक बैठक की, क्या दिल्ली वालों द्वारा पंजाब की कठपुतली बनाई जाएगी, किस हैसियत से और किस मुद्दे पर यह बैठक हुई.. सर तो झुका ही दिया  था अब माथा भी टेक दिया है क्या?”
अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि ”हमने दिल्ली के बारे में बहुत कुछ सुना है क्योंकि केंद्र सरकार राज्यों के आंतरिक मामलों में दखल दे रही है लेकिन, यह पहली बार है कि हम दिल्ली को पंजाब सरकार के आंतरिक मामलों में सीधे तौर पर दखल देने वाली राज्य सरकार के रूप में देख रहे हैं।क्या पंजाब को इसी बदलाव का इंतजार था?”
इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने कहा कि ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठक करना ना सिर्फ गैर संविधानिक है बल्कि पंजाबीयों का अपमान भी है। क्या भगवंत मान को आम आदमी पार्टी इतना नाकाबिल मानती है की उन्हें बैठक में बुलाना तक भी उचित नहीं समझा।” कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैहरा, भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल, कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू अन्य नेताओं द्वारा अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल की पंजाब के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग असावाधनिक और अश्विकार्य कार्य है।

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *