अमृतसर, 13 सितम्बर (राजन): नशे के लिए पैसे ना मिलने पर 2 सगे भाईयों द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मुताबिक दोनों भाई नशा करने के आदि थे और नशा के लिए पैसे ना जुटा पाने पर उन्होने खुदकुशी कर ली। मरने वाले दोनों भाईयों की पहचान 38 और 35 वर्षीय मंगल और संजीव के रूप में हुई है।
पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह का कहना है कि स्थानीय मोहकमपुरा के रहने वाले यह दोनों भाई नशा करने के आदि थे। नशे के लिए वह अपने बटाला रहते पिता से पैसों की अकसर मांग किया करते थे। कुछ दिनों से पैसे ना होने के चलते नशा ना मिलने पर दोनों परेशान रहते थे और जिसके चलते उनके द्वारा खुदकुशी कर ली गई।
Check Also
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बस्सी की मुश्किल बढ़ी: 2 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा
दिनेश बस्सी को अदालत में पेश करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 6 अक्टूबर:‘अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट …
Amritsar News Latest Amritsar News