Breaking News

टैक्स से पिछड़ा प्रोपर्टी टैक्स विभाग ; प्रदीप को साउथ जोन और हरबंस को वेस्ट जोन प्रोपर्टी टैक्स सुपरीटेंडेंट  नियुक्त किया

अमृतसर,11 मई (राजन): नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग अपनी आमदनी में काफी पिछड़ रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में भी 42 करोड़ रुपयों के निर्धारित लक्ष्य में विभाग द्वारा  27.17 करोड रुपए ही एकत्रित किए गए थे। प्रोपर्टी टैक्स विभाग द्वारा भारी संख्या में डिफॉल्टर पार्टियों को सीलिंग नोटिस के अलावा और नोटिस भी जारी किए हुए हैं। उसके साथ साथ विभाग द्वारा स्कूर्टनी के भी कॉफी  नोटिस जारी किए हुए हैं। जिसमें शहर के बड़े-बड़े कमर्शियल अधारे भी शामिल है। एक बड़े कमर्शियल अधारे से तो करोड़ों रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया चल रहा है। अब नए वित्त वर्ष 2022-23 में 40  दिन बीत जाने के उपरांत भी प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा 1.85 करोड रुपए ही टैक्स एकत्रित हो पाया है। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा आदेश जारी करके सुपरीटेंडेंट प्रदीप राजपूत को साउथ जोन और सुपरीटेंडेंट हरबंस लाल को वेस्ट जोन का प्रभारी नियुक्त किया है। दविंदर बब्बर नॉर्थ जोन, जसविंदर सिंह सेंट्रल जोन तथा सुनील भाटिया ईस्ट जोन का कार्य देखते रहेंगे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *