अमृतसर,30 नई (राजन): फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर लूट की वारदात के दौरान सड़क पर गिरकर गंभीर जख्मी हुई गुजरात गांधीनगर निवासी पीड़ित महिला मीनाक्षी झा की अस्पातल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। थाना सदर की पुलिस ने लूट के साथ-साथ अब हत्या हत्या का भी मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक महिला के पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि पता चला है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर तारांवाला पुल के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने अभी कुछ नहीं बताया। इतना जरूर पता चला है कि इस बाबत बड़े अफसर मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। दरअसल, गुजरात स्थित गांधी नगर के स्वागत पेलकिन निवासी आशीष झा पत्नी मीनाक्षी झा और दो बेटियों के साथ दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे थे। लौटते समय वह आटो में सवार होकर एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। फतेहगढ़ चूड़ियां फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो युवकों ने मीनाक्षी के हाथ में पकड़ा मोबाइल झपटने का प्रयास किया और इस बीच मीनाक्षी तेज रफ्तार आटो रिक्शा से सड़क पर गिर गई। लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। परिवार ने किसी तरह मीनाक्षी को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
Check Also
अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर, 15 अक्टूबर(राजन):काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा …
Amritsar News Latest Amritsar News