अमृतसर,31 मई (राजन):शहर के नगर निगम के मेयरशिप विवाद को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में डाली गई रिट पटीशन की सुनवाई अब 8 जुलाई को होगी।आज हाईकोर्ट में सुनवाई के उपरांत अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख मिल गई। गौरतलब है कि सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी की ओर से हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर की हुई है कि कांग्रेस पार्टी के पास नगर निगम हाउस में बहुमत है और वर्तमान मेयर करमजीत सिंह रिंटू को मेयर पद से हटाने के लिए नगर निगम हाउस में फ्लोर टेस्ट कराया जाए। जिस पर सुनवाई दौरान तरीखे पड़ रही हैं। दूसरी ओर मेयर करमजीत सिंह रिंटू को मेयर पद पर बने रहने के लिए नगर निगम हाउस में उपस्थित सदस्यों का एक तिहाई ही वोट चाहिए। इस वक्त नगर निगम हाउस में 84 पार्षद और 5 विधायक सदस्य हैं। मेयर रिंटू विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके साथ साथ नगर निगम के 36 पार्षद भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं और शहर के 5 विधायक भी आम आदमी पार्टी के हैं।
Check Also
विकास कार्यों की ग्रांट राशि नगर निगम द्वारा कूड़ाकरकट एकत्रित करने वाली कंपनियों को दे दी गई: विकास कार्य करने वाली कंपनियों के भुगतान न होने पर कंपनियों द्वारा विकास कार्य किए गए ठप्प
नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर,9 अक्टूबर (राजन) : नगर निगम अमृतसर द्वारा विकास …
Amritsar News Latest Amritsar News