Breaking News

दल खालसा पांच जून को निकालेगा आजादी मार्च : कंवरपाल सिंह

अमृतसर,31 मई (राजन) : जून 1984 के घल्लूघारे की 38वीं वर्षगांठ के मौके पर दल खालसा की ओर से पांच जून को आजादी मार्च करने की घोषणा की है। यह मार्च लारेंस रोड गुरुद्वारा भाई वीर सिंह से शाम पांच बजे शुरू होकर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगा। वहीं छह मार्च को अमृतसर बंद की काल भी है।  दल खालसा के नेता कंवरपाल सिंह और परमजीत सिंह टांडा ने कहा कि घल्लूघारे के दौरान मिले जख्म आज भी वैसे के वैसे ही है।उन्होंने कहा कि बलिदानी हुए सिखों का मकसद कौम को आजाद करना था। उसी मकसद के तहत उन्होंने आजादी संघर्ष जारी रखा हुआ है। इसी तहत आजादी मार्च निकालने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी मार्च को शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, सिख यूथ फेडरेशन भिडरावाला, सिख यूथ आफ पंजाबी, वारिस पंजाब दे, जत्था सिरलथ खालसा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब, यूनाइटेड अकाली दल, अकाल स्टूडेंट्स फेडरेशन और एलाइंस आफ सिख आग्रेनाइजेश की ओर से सहयोग दिया गया है।

About amritsar news

Check Also

एचपीवी वैक्सीन को लेकर जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

अमृतसर 27फरवरी(राजन): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *