Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व ने देश में 8 साल की भाजपा सरकार में देश के सर्वांगीण विकासीय युग की हुई शुरुआत: मनोरंजन कालिया

मनोरंजन कालिया ने मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने

अमृतसर,3 जून (राजन): पूर्व मंत्री पंजाब सरकार व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया ने मोदी सरकार के 8 साल का कार्यकाल से संबंधित उपलब्धियां गिनवाते हुए जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला महासचिव राजेश कंधारी की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि मोदी सरकार के साशन के 8 साल बेमिसाल रहे है। मोदी सरकार गरीबों, किसानो और दलितों की सरकार है। इनका आर्थिक स्तर उठाने के लिए मोदी सरकार ने 8 सालो में भरसक प्रयास किया है। गांवों में 6 लाख शौचालय का निर्माण, 2.6 करोड़ बिजली के कनेक्शन, गाँवों में 9.5 करोड़ पानी के कनेक्शन, 9.17 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए एक रुपया प्रति माह में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना आदि यह सब योजनाए मोदी सरकार के 8 साल में किए गए प्रयासों का परिणाम है। इन वर्गों को मोदी सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता शत-प्रतिशत उन तक पहुंची है। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ रूपये का कोविड रिलीफ पैकेज  दिया गया, किसान सम्मान निधि की 11 किश्तों में देश के 10 करोड़ से अधिक किसानो को 21,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। उल्लेखनीय है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने कहा था कि ‘कांग्रेस सरकार के समय केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 1 रूपया में से सिर्फ 10  पैसे ही जनता को मिलते है’। परन्तु मोदी सरकार द्वारा भेजे गए पैसे उपभोगता को शत-प्रतिशत मिलते हैं।
  मनोरंजन कालिया ने कहा कि मोदी सरकार ने जन-धन योजना में 11 मई 2022 तक 78,21, 203 बैंक अकाउंट खोल कर बैंकों को आम आदमी की पहुँच में ला दिया है। इस कारण से गरीब आदमी को बैंक से कर्ज़ लेना भी आसान हो गया है। 31.9 लाख रेहड़ी वालों को कोरोना काल के दौरान कर्ज़ दिए गए ताकि वो अपना कारोबार कर सके। 35 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना में लोन दिए गए। मुद्रा योजना में कर्ज़ लेने वाले में 68 % महिलाएं हैं। कोरोना काल में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाते हुए देश की करीब 135 करोड़ जनता को टीके की 190 करोड़ से ज्यादा पहली, दूसरी एवं बूस्टर डोज़ लगाई गईं। प्रधानमंत्री गरीब कलियांण अन्न योजना के तहत देश में 88 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 करोड़ लोगों को घर दिए जा चुके हैं। 3.28  करोड़ लोगों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज करवाया है।मनोरंजन कालिया ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों के कारण ही आज भारत सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ने वाली अर्थ-वयवस्था के देशों की कतार में शामिल हो सका है। संविधान की धारा 370 के  निरस्त होने से जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ और देश की एकता और अखंडता मज़बूत हुई है। आज भारत की सीमाएं ज्यादा सुरक्षित है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान-सम्मान बड़ा है। रूस  और अमेरिका दोनों के साथ सम्बन्ध मधुर है। हालाँकि रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है और भारत, रूस और अमेरिका दोनों देशो के साथ बराबर के सम्बन्ध बनाए हुए है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को जाता है। मोदी सरकार भारत को परम् वैभव  तक ले जाने में कृत संकल्प है। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, रजत महिन्द्रू आदि  उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी  विधायक कुंवर पार्टी से सस्पेंड :अकाली नेता मजीठिया पर रेड का विरोध किया था

कुंवर विजय प्रताप। अमृतसर, 29 जून (राजन): अमृतसर नार्थ से आम आदमी पार्टी के विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *