Breaking News

एमटीपी विभाग ने रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे पर हुए अवैध निर्माण को गिराया

अमृतसर,7 जून (राजन) : नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे पर बिना मंजूरी के  निर्माण करवाने पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। रेलवे स्टेशन के सामने जोगिदर ढाबा के द्वारा अवैध तौर पर पक्का निर्माण करके ढाबे के बाहर ही तंदूर भी लगा लिया गया था। इसकी नगर निगम को शिकायतें मिल रही थी। जिस पर आज दोपहर चार बजे एटीपी परमिंदरजीत सिंह, एटीपी परमजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज कुमार, डेमोनेशन स्टॉफ तथा पुलिस बल को साथ लेकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

दूसरी ओर ढाबा चला रहे  दमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनके आसपास कई दुकाने हैं, जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। कथित तौर पर  रिश्वत न देने की वजह से सिर्फ उनकी दुकान के बाहर तोड़फोड़ की गई है, जोकि सरेआम धक्केशाही है।  मंगलवार दोपहर चार बजे के करीब जोगिदर ढाबा के बाहर नगर निगम की टीम ने बिना कोई नोटिस दिए डिच चलाकर उनका नुकसान किया है। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।

अवैध निर्माण की शिकायतें मिलीं थी : इकबाल प्रीत सिंह रंधावा

नगर निगम के एमटीपी  इकबाल प्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि रिश्वत का आरोप लगाना सरासर गलत है। जोगिदर ढाबा के बाहर हो रहे अवैध निर्माण की कई शिकायतें मिलने के बाद निर्माण ना करने  के नोटिस भी दिए गए। उन्होंने कहा कि एमटीपी विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले निर्माण रोका भी था इसके बावजूद भी ने निर्माण जारी रखा। उन्होंने कहा कि जहां तक जोगिदर ढाबा के बाहर सरकारी जगह पर निर्माण किया गया था, जिस पर कार्रवाई की गई है ।

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस पार्षद कोमल शाह आम आदमी पार्टी में शामिल : विधायक डॉ अजय गुप्ता, मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने पार्षद को AAP में शामिल  करवाया

पार्षद कोमल शाह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से AAP का परिवार हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *