Breaking News

झूठे आंकड़े दिखाकर आप सरकार शराब कारोबार बड़े घरानों को देने जा रही : संजीव अरोड़ा

अमृतसर,10 जूना (राजन)  : झूठे  आंकड़ों के  सपने दिखाकर पंजाब की जनता को गुमराह करने वाली आप सरकार शराब का कारोबार बड़े घरानों को देने जा रही है। इससे पंजाब के छोटे शराब कारोबारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा तथा वे बेकारी के आलम में फंस जाएंगे। यह बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब एग्रो के वाइस चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने कही।

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार इस समय दिल्ली सरकार के इशारे पर चल रही है तथा शराब आबकारी नीति भी दिल्ली में बैठकर बनाई जा रही है। इसके अलावा शराब बड़े घरानों को देने की प्रक्रिया व कार्य चल रहा है। शराब सस्ती करना गलत नहीं है। इससे शराब की तस्करी खत्म होगी। परंतु बड़े घरानों के हाथों में शराब की बिक्री को देने से पंजाब के छोटे कारोबारी जोकि करीब 50,000 तक हैं, बेरोजगार हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि शराब के बजाय रोटी, कपड़ा, मकान शिक्षा, सेहत तथा रोजगार की ओर ध्यान देना चाहिए। पंजाब में कांग्रेस की सरकार के शासनकाल में रेत सस्ती हुई थी। मगर रेत के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली सस्ती तथा 24 घंटे देने की बात पर भी सरकार खामोश है। इस मौके पर अनिल शर्मा, शुभम कपूर, हर प्रताप अरोड़ा, धीरज तेजपाल, अजय कुमार चेतन जोशी व अन्य मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में AAP परिवार में लगातार हो रही बढ़ोतरी : रिंटू ने जगदंबे कालोनी क्षेत्र में रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया

आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *