Breaking News

वार्ड बंदी को लेकर ब्लॉको के नक्शे और सूचियां टीमों को सौंपी गई

अमृतसर, 14 जुलाई (राजन): शहर की 85 वार्डों को लेकर वार्ड बंदी सर्वे शुरू हो गया है। आज समूह टीमों को ब्लॉकों के नक्शे और सूचियां सौंपी गई है। छुट्टी के बावजूद नगर निगम कार्यालय के मीटिंग हॉल में गहमागहमी लगी रही। नगर निगम द्वारा 21 जून तक पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग को वार्ड बंदी की रिपोर्ट भेजी जानी है और 30 जून तक स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वार्ड बंदी पूरा करने का लक्ष्य रखा हुआ है।

घर घर का होगा सर्वे

अब टीमें डोर टू डोर सर्वे करेंगी। जिसके तहत घर घर जाकर घर का नंबर, घर में कुल सदस्य, प्रत्येक की आयु, महिलाएं व पुरुष, एससी  व बीसी वर्ग, ट्रांस जेंडर,ब्लॉक नंबर, कुल आबादी का डाटा एकत्रित करेंगे। सभी को फॉर्मेट में डाल कर लो कंप्यूटराइज किया जाएगा। जब अमृतसर नगर निगम बनी थी तब शहर की 50 वार्ड, इसके उपरांत 65 वार्ड की गई और 2016 साल में वार्डों की संख्या 85 कर दी गई थी। अब नए सिरे से वार्ड बंदी का कार्य शुरू किया गया है। मौजूदा  अमृतसर नगर निगम का कार्यकाल जनवरी 2023 को समाप्त हो जाना है। नगर निगम के चुनाव साल 2022 में ही होने है। जिस कारण वार्ड बंदी की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

मीटिंग हॉल में ना आने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी

नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने आज मीटिंग हॉल में वार्ड बंदी को लेकर ना आने वाले अधिकारियों और मुलाजिमों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *