शिष्टमंडल ने नगर निगम के अधिकारियों से जानकारियां सांझी की

अमृतसर, 14 जून (राजन): आंध्र प्रदेश के शहर विजयवाड़ा नगर निगम 28 पार्षद शिष्टमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व डिप्टी मेयर आवुथू श्री साइलेंजा और फ्लोर लीडर वेंकटा सत्यनारायना कर रहे थे। विजयवाड़ा से पहले यह शिष्टमंडल आगरा, नई दिल्ली और आज अमृतसर पहुंचा। रंजीत एवेन्यू निगम कार्यालय में आने पर शिष्टमंडल का निगम अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्हें सम्मानित भी किया गया। नगर निगम के निगरान इंजीनियर सिविल दपेंदर सिंह संधू, संदीप सिंह, निगरान इंजीनियर ओएंडएम सतेंदर कुमार, एक्स ई एन एस एस मल्ली, वाटर सप्लाई सीवरेज की एक्स ई एन लता और निगम के अन्य अधिकारियों के साथ शिष्टमंडल नगर निगम जानकारियां सांझी की । विजयवाड़ा के पार्षदों द्वारा निगम अधिकारियों को उनकी टैक्स रिकवरी, पूरे हो चुके विकास के प्रोजेक्ट, चल रहे विकास प्रोजेक्टों, नगर निगम हाउस,बजट और एस्टेब्लिशमेंट के बारे में प्रश्न पूछे गए। निगम अधिकारियों द्वारा शहर में चल रहे नहरी पानी योजना प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी के चल रहे समूह प्रोजेक्टों, शहर के अन्य प्रोजेक्टों, रेवेन्यू कलेक्शन, बजट, विकास के प्रोजेक्टों में प्रदेश तथा केंद्र सरकार की भागीदारी संबंधी और सभी जानकारियां दी गई। अमृतसर नगर निगम के कामकाज के पूरे पूरे विवरण दिए गए।विजयवाड़ा नगर निगम का शिष्टमंडल स्टडी टूर पर निकला हुआ है। निगम कार्यालय से शिष्टमंडल श्री हरमंदिर साहिब मे नतमस्तक हुए, जलियांवाला बाग और भारत पाक सीमा बाघा बॉर्डर मे रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भी गए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News