Breaking News

नगर निगम ने गीले व सूखे कूड़े प्रबंधन को लेकर विरसा विहार में करवाया  सेमिनार

अमृतसर,17 जून (राजन): नगर निगम ने पंजाब म्यूंसीपल इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट कंपनी (पीएमआईडीसी) के प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को विरसा विहार में गीले व सूखे कूड़े के प्रबंधन को लेकर  कैपेस्टी बिल्डिंग सेमिनार  करवाया गया, जिमसें नगर निगम के सेहत अधिकारी डा. योगेश अरोड़ा सहित चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर व सेनेटरी इंपेक्टरों के साथ-साथ पीएमआईडीसी के अधिकारियों व  कर्मचारियों ने संबंधित विधान सभा क्षेत्र के सफाई सेवक व रैग पिक्करो ने भाग लेकर गीले व सूखे कूड़े के सही इस्तेमाल संबंधी जानकारी दी गई ।निगम के सेहत अधिकारी डा. योगेश अरोड़ा ने विधान सभा क्षेत्र उत्तरी से संबंधित सफाई सेवकों सहित रैग पिक्करों, कम्यूनिटी फैसिलिटेटर व मोटिवेटरों को सोर्स सेग्रिकेशन व सफाई से संबंधित कामों के विषय में जागरुक किया। गत दिवस भी  विधान सभा क्षेत्र  वेस्ट में नगर निगम के सेहत अधिकारी डा. किरण कुमार ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी इंपेक्टरों व पीएमआईडीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संबंधित विधान सभा क्षेत्र  के सफाई सेवक के साथ-साथ रैग पिक्करों के साथ-साथ कम्यूनिटी फैसिलिटेटर व मोटिवेटरों को सोर्स सेग्रिकेशन व सफाई से संबंधित कामों के विषय में जागरुक किया।

उन्होंने बताया कि गीले व सूखे कूड़े की समस्या से निपटने के एवर्डा कंपनी के कर्मचारियों को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था, ताकि उन्हें सोर्स सेग्रिगेशन के महत्व संबंधी समझाया गया।उन्हें गीले व सूखे कूड़े के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध  करवाई है। डॉ योगेश अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के सेमिनार आगे भी जारी रहेंगे।

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *