Breaking News

हेरोइन और ड्रग मनी सहित पुलिस ने किए आठ गिरफ्तार

अमृतसर, 3 जुलाई (राजन): जिला पुलिस नेहेरोइन का कारोबार करने के आरोप में 8 धंधेबाजों को  गिरफ्तार किया है। उनके  कब्जे से सौ ग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद कर केस दर्ज किए गए हैं। थाना बी डिवीजन  की पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित मुरब्बे वाली गली निवासी जसवंत सिंह, इश्वर नगर निवासी गुरभेज सिंह और गुरनाम नगर निवासी राजिदर सिंह उर्फ मोनू के रूप में बताई है। इनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई है। इसी तरह थाना वेरका की पुलिस ने वडाली निवासी लवप्रीत सिंह और मंदीप सिंह को काबू कर उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना छेहरटा की पुलिस ने राम गली निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद कर केस दर्ज किया है।

प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले महिला सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर देहाती पुलिस नेप्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने के आरोपमें महिला सहित सात आरोपियों  के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाएं बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना तरसिक्का की पुलिस ने डेयरीवाल गांव निवासी सविदर सिंहकी पत्नी सविदर कौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सौ प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। इसी तरह अन्य मामले में थाना ब्यास पुलिस  ने सूचना के आधार पर बुट्टर गांव निवासी बलविदर सिंह, भूपिदर सिंह,लखबीर सिंह और रड़या  को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से प्रतिबंधित 360 गोलियां बरामद की हैं।तीसरे मामले में थाना ब्यास की पुलिस नेखलचियां निवासी कुलदीप सिंह और कालेकेगांव निवासी दविदर सिंह को गिरफ्तार करउनके कब्जे से प्रतिबंधित 211 गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

About amritsar news

Check Also

नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण : शादी न करने पर लड़की ने आत्महत्या का किया प्रयास

अस्पताल में दाखिल लड़की। अमृतसर,1 जून: थाना कोट खालसा क्षेत्र में एकनाबालिग ने जहरीली वस्तु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *