Breaking News

निगम मुलाजिमों के खातों में पिछले कुछ वर्षों से पीएफ व टीडीएस की नही हो रही एंट्रीया

निगम यूनियन ने मांगों को लेकर निगम कमिश्नर को दिया मांग पत्र

निगम यूनियन के पदाधिकारी निगम कमिश्नर कोमल मित्तल को मांगपत्र सौंपते हुए।
अमृतसर, 23 सितंबर (राजन): नगर निगम कर्मचारी एकता संगठन (सबंधित इंटक ) के पदाधिकारियों दोबारा नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल को एक मांग पत्र देकर मांग की है कि निगम मुलाजिमों  के खाते में पिछले कुछ वर्षों से पीएफ व टीडीएस  की एंट्री नहीं हो रही है।  इसके इलावा क्लर्क से जूनियर सहायक की तरक्की भी पिछले कुछ वर्षों से नहीं हो रही है।  पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में पहले भी मांग पत्र दिए जा चुके हैं किंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह निगम की अन्य यूनियनों को एक प्लेटफार्म पर लाकर हड़ताले  व रोष प्रदर्शन शुरू कर देंगे।  इसकी जिम्मेवारी निगम प्रशासन की होगी।
1 सप्ताह में एंट्रियां शुरू होगी:कोमल मित्तल
निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि  निगम मे  पीएफ घोटाला होने के कारण पीएफ की एंट्रियो  में कुछ देरी हुई थी। उन्होंने कहा कि निगम की वित्तीय हालत खराब होने के कारण भी एंट्री होने में देरी हुई,  सरकार की तरफ से निगम  की बनती जीएसटी की राशि आती रहेगी तो लगातार  खातों में रकम  जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सबंधित  विभाग के अधिकारियों को पहले से ही आदेश जारी कर दिए गए हैं कि  मुलाजिमों के खातों में पीएफ व  टीडीएस की एंट्रियां 1 सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाए।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए:कहा,क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,10 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *