अमृतसर, 11 जुलाई (राजन): मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब बदले रंग में नजर आएगा और रंगला पंजाब बनाएंगे।सीएम मान ने मत्तेवाड़ा जंगल के बारे में स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के समय केंद्र सरकार ने पंजाब को मत्तेवाड़ा जंगल में इंडस्ट्री पार्क बनाने का प्रोजेक्ट भेजा था। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा की किसी बात को नहीं टालते थे। इसीलिए उन्होंने बिना सवाल उठाए रजामंदी दे दी। लेकिन उनकी सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया है।अगर कहीं और वे इंडस्ट्रियल प्लांट लगाना चाहतेहैं तो वे उस पर विचार करेंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों से पूछ पूछ कर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स पर बड़े स्तर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है उसे वह पूरी तरह निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर पुरानी सरकारों ने पैदा किए हैं, जिस पर अब कार्रवाई हो रही है।वहीं उन्होंने कांग्रेस के पेढ़ बचाने वाले प्रदर्शन पर भी तंज कसा कि उन्हीं का मंत्री प्रति पेड़ 500 रुपए रिश्वत लेने के कारण जेल में है। यह काम उन्हें शोभा नहीं देता।
इस दौरान सीएम मान ने विधानसभा वाले बयान पर अपना पक्ष पेश किया। उनका कहना था कि उनके बयान पर कहीं भी चंडीगढ़ से हक छोड़ने वाली बात नहीं हुई है। उनका कहना था कि अगर अमित शाह हरियाणा को चंडीगढ़ में ही विधानसभा के लिए अधिक जगह दे रहे हैं, तो पंजाब को भी चंडीगढ़ में जगह मिलनी चाहिए उन्होंने सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुएकहा कि उन्होंने अकाली दल की सरकार केसमय पंजाब के सभी कार्यालयों को चंडीगढ़ से मोहाली शिफ्ट कर दिया। असल में अकाली दल ने चंडीगढ़ से पंजाब का हक हटाने का प्रयास किया था।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें