Breaking News

सुपरिटेंडेंट अश्विनी सहगल की सेवानिवृत्ति पर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने किया सम्मानित

निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज अश्वनी सहगल को सम्मानित करते हुए

अमृतसर,31जुलाई (राजन): नगर निगम जन्म व मृत्यु सर्टिफिकेट विभाग में कार्यरत सुपरीटेंडेंट अश्विनी सहगल की सेवानिवृत्ति होने पर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज, निगम अधिकारियों तथा निगम यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा उनकी बढ़िया कारगुजारी को देकर सम्मानित किया गया। अश्विनी सहगल द्वारा नगर निगम में वर्ष 1999 में सेवाएं शुरू की गई थी। उन्होंने नगर निगम के प्रत्येक विभाग में बेहतरीन सेवाएं देकर 23 वर्ष उपरांत सेवानिवृत हो गए हैं। कमिश्नर कुमार सौरभ राज ने कहा कि सुपरिटेंडेंट अश्वनी सहगल नगर निगम परिवार का ही हिस्सा है।

इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में अश्विनी सहगल की सेवानिवृत्ति पर विदाईगी समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें सचिव विशाल वधावन, सचिव दलजीत सिंह, सचिव अनिल अरोड़ा, सचिव रजिंदर शर्मा, सुपरिटेंडेंट लवलीन शर्मा, सुपरिटेंडेंट आशीष कुमार, सुपरीटेंडेंट हरबंस लाल, सुपरीटेंडेंट सुनील भाटिया, सुपरिटेंडेंट प्रदीप राजपूत, सुपरिटेंडेंट जसविंदर सिंह, सुपरिटेंडेंट सतपाल, निगम के अन्य अधिकारी, सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह ,सुपरिटेंडेंट दविंदर बब्बर    तथा अश्विनी सहगल के परिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम द्वारा की गई खरीद और संपत्तियों के रख-रखाव कार्यों से संबंधित डाटा एंट्री के लिए एसेट्समैनेजमेंट एप्लिकेशन को लेकर एडिशनल कमिश्नर ने की बैठक

एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। अमृतसर, 9 जुलाई (राजन): नगर निगम एडिशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *