Breaking News

रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन होटल पर लगी रोक डिप्टी कमिश्नर ने हटाई

अमृतसर,5 अगस्त (राजन): रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन रिची होटल पर डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने 6 जुलाई को निर्माण करने पर रोक लगाई गई थी। बरसाती मौसम के चलते निर्माणाधीन होटल के आसपास की बिल्डिंगों की सुरक्षा को लेकर आज डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने निर्माणाधीन होटल पर लगाई गई रोक हटा ली गई है। बरसाती मौसम के चलते निर्माणाधीन होटल में पानी भर गया, जिससे आसपास की बिल्डिंगे असुरक्षित हो गई है। रिची होटल के डायरेक्टर  विजय शर्मा ने 12 जुलाई को डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर को पत्र भेज कर बेनती   की थी कि बरसाती मौसम के मद्देनजर निर्माणाधीन होटल के निर्माण को रोकने पर साइट असुरक्षित हो गई है  और आसपास की बिल्डिंगों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए संबंधित निर्माण अति आवश्यक है। जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने आज  निर्माण पर लगी रोक को हटा दिया गया है। डीसी सूदन द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि निर्माणाधीन होटल का निर्माण नियमानुसार हो,इसकी इंस्पेक्शन निगरान इंजीनियर (सिविल) करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

फंड ना आने के कारण नगर निगम के विकास कार्यों के लगभग 180 करोड़ के टेंडर पिछले तीन महीनो में नहीं खुल पाए

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *