
अमृतसर,21 अगस्त (राजन): बचपन से हथियारों को चलाने और गन कल्चर वाले गाने, फिल्मे देख गैंगस्टर बना हरविंदर सिंह उर्फ कालू मत्तेवालिया हथियारों और हेरोइन सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।हत्या प्रयास, गोली चलाने, मारपीट करने, असलहा एक्ट और नशा तस्करी के दर्जनभर मामलों में नामजद कालू मत्तेवालिया (25) और उसके एक साथी को मेहता थाने की पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 17 जिदा कारतूस और 263 ग्राम हेरोइन, एक बाइक बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि के खिलाफ गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर देहात में कुल 13 मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी कि मत्तेवाल गांव निवासी हरविदर सिंह उर्फ कालू मत्तेवालिया और बग्गा गांव निवासी आकाशदीप सिंह हेरोइन की खेप सप्लाई करने मेहता इलाके में पहुंचे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने पुल ड्रेन के पास नाकाबंदी कर दी। आरोपितों को बाइक पर आते देख रुकने का इशारा किया गया लेकिन आरोपितों ने बाइक भगा ली। पीछा करके पुलिस ने हरविदर सिंह और उसके साथी आकाशदीप सिंह को काबू कर लिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News