हरपाल चीमा द्वारा भाजपा पर लगाए आरोप बेबुनियाद एवं निराधार, सच्चाई करें साबत

अमृतसर,14 सितंबर (राजन):आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब सरकार को गिराने के लिए ओपरेशन लोटस के तहत आप विधयाकों की खरीदो-फरोख्त किए जाने के भारतीय जनता पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों का सिरे से खंडन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि हरपाल सिंह चीमा द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप बिलकुल बेबुनियाद एवं निराधार हैं। दूसरों पर आरोप लगाने वाले अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार और जेल जाने के बारे में कोई बात करने को क्यूँ तैयार नहीं? भाजपा ने हमेशा जनता की सेवा की है और चुनाव के दौरान जनता के प्यार और समर्थन द्वारा दिए गए बहुमत के दम पर सरकार बनाने में विश्वास करती है। भाजपा जनता द्वारा दिए गए फतवे को हमेशा स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि आज जिन भी राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं, वहां जनता ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देशहित्त के लिए गए ठोस निर्णयों तथा जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को उस राज्य की सत्ता सौंपी है।सुरेश महाजन ने कहा कि चीमा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के पीछे कारण यह है कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जो वादे जनता के साथ किए थे उन्हें पूरा करने में भगवंत मान सरकार हाथ खड़े कर चुकी है। भगवंत मान द्वारा पिछले पाँच महीनों में अभी तक 12,000 करोड़ से अधिक का कर्जा विभिन्न ब्याज दरों पर लिया जा चुका है। झूठ की बैसाखियों के सहारे पंजाब की सत्ता हासिल करने वाले भगवंत मान तथा उनके मंत्रियों को पंजाब में सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है, क्यूंकि जनता उनसे जवाब मांगती है। आज पंजाब के करीब सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी, अध्यापक, किसान, ठेका कर्मचारी, रोडवेज कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आदि भगवंत मान सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी दोफाड़ होने की भी प्रबल संभावना है।सुरेश महाजन ने कहा किकि केजरीवाल सरकार में खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले आप नेताओं के भ्रष्ट नेताओं के चेहरे से नकाब उतरने शुरू हो चुके हैं। अभी आप सरकार के और कई घोटाले खुलने बाकी हैं। आप सरकार के कई मंत्री जेल में है और कई इन्क्वायरियों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली की एक्साईज पॉलिसी की तपिश पंजाब तक भी आ पहुंची है, वो इसलिए कि केजरीवाल द्वारा एक्साईज पॉलिसी में जिन चहेते को दिल्ली में लाभ पहुँचाया गया था, वही लोग पंजाब में भी एक्साईज पॉलिसी का लाभ लेने वाले थे। इसलिए दिल्ली की तपिश पंजाब तक आना स्वभाविक है। यह सब आप नेताओं के भ्रष्टाचार की बौखलाहट है। पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी के लेनदेन के मामले में चीमा ने कोई स्पष्टीकरण क्यूँ नहीं दिया?सुरेश महाजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी में चल रहे इस घटनाक्रम से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हरपाल चीमा ऐसी बयानबाज़ी कर रहे हैं। दरअसल इस सब के पीछे का कारण केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाहाकार कमेटी के प्रमुख राघव चड्डा द्वारा पंजाब के मामलों में सीधा हस्तक्षेप तथा पंजाब के मंत्रियों तथा नेताओं के कार्यों में दखलंदाजी है। जिसे आम आदमी पार्टी मंत्री व् नेता हजम नहीं कर पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले केजरीवाल भी दिल्ली में यही सब करते रहे हैंज और अब पंजाब में ऐसा किया जाने पर प्रदेश की जनता इनके झूठ पर विश्वास नहीं करेगी। क्यूंकि जनता जानती है कि आप नेता पंजाब की सरकार चलाने में और जनता को दी गई गरंटीयां पूरी करने फेल साबित हुए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News