अमृतसर,8 अक्टूबर (राजन):अभिनेत्री व पंजाबी गायक शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल उर्फ सुख को शुक्रवार की रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मार देने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने उन्हें धमकाया कि वह इस दीवाली से पहले उनकी हत्या कर देगा। घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। एसएसपी अमृतसर देहाती स्वप्ना शर्मा ने बताया कि संतोख सिंह से सभी सबूत ले लिए गए हैं। मामले की जांच करवाई जा रही है। संतोख गिल ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से अपनी कार में सवार होकर तरनतारन जा रहे थे इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने उन्हें धमकाया कि वह उन्हें इस दीवाली से पहले जान से मार देगा। यही नहीं उसने कहा कि वह उन्हें गोली नहीं मारेगा बल्कि दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। बता दें कि शहनाज गिल बिग बास-13 की सबसे प्रसिद्ध कंटेस्टेंट रही हैं। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। पिछले साल हृदयघात से सिद्धार्थ की मौत के बाद उनका दिल टूटने की खबरें भी सुर्खियों में रही थी।पिछले साल दो लोगों ने चलाई थी गोलियां उनके पिता संतोख सिंह मूल रूप से ब्यास (अमृतसर) के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल राजनीति में कदम रखते हुए भाजपा को ज्वाइन किया था। पिछसे साल दिसंबर में दो अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां भी चलाई थीं। ब्यास और लधियाना के बीच जंडियाला गुरू के पास हुए इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। संतोख खुद भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन बड़ी शख्सियतों को जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला चल पड़ा है। मुंबई में पहले अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें