अमृतसर, 13 अक्टूबर (राजन): नगर निगम के अधिकारियों व मुलाजिमों के खातों में पिछले कई महीनों से प्रोविडेंट फंड की एंट्रियां ना होने से अधिकारियों व मुलाजिमों द्वारा बारी एतराज जताया जा रहा है। विशेषकर सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी व मुलाजिम इस संबंधी निगम कार्यलय में चक्कर काट रहे हैं। प्रोविडेंट फंड घोटाले को लेकर पहले से ही जांच चल रही है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जिस पर नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा प्रोविडेंट फंड व पेंशन को लेकर अकाउंट ब्रांच तथा निगम के अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बार-बार की गई मीटिंगो मे आदेश जारी किए गए हैं जल्द सारा रिकॉर्ड बनाया जाए और खातों में एंट्रियां करवाई जाए। इस संबंध में टीम का भी गठन किया गया, इसके बावजूद पी एफ व पेंशन संबंधी भारी संख्या में शिकायतें आ रही हैं। कमिश्नर ने आदेश जारी करके कहां है कि पीएफ तथा पेंशन संबंधी का कार्यभार लेखाकार राजिंदर कुमार पहले दिए हुए कार्यों के साथ-साथ करेंगे। निगम के समूह विभागों के सुपरिटेंडेंटअमला क्लर्क प्रोविडेंट फंड व पेंशन संबंधी सारा रिकार्ड जल्द से जल्द मुहैया करवाएं।
Check Also
एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे
अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …
Amritsar News Latest Amritsar News