Breaking News

श्री दुर्गियाना तीर्थ के आस पास मूलभूत सुविधाएं व पूर्ण विकास ना होने से चिंतित: मेयर करमजीत सिंह रिंटू

सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट का लिया जायजा, पूरी गुणवत्ता व समय अवधि के भीतर प्रोजेक्ट हो पूरा

मेयर करमजीत सिंह रिंटू निगम व कंपनी के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए

अमृतसर, 14 अक्टूबर (राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने  श्री दुर्गियाना तीर्थ मे चल रहे सौन्द्रीयकरण  प्रोजेक्ट के कार्यों का जायजा लिया।  मौके पर निगम अधिकारियों व प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारियों को कहां की समय अवधि के भीतर प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।  उन्होंने कहा कि श्री दुर्गियाना तीर्थ के आसपास मूलभूत सुविधाएं व पूर्ण विकास ना होने से मन को ठेस पहुंचती है जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं है।   उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से इस तीर्थ स्थान को सौन्द्रीयकरण करने का जो लक्ष्य लिया था उसे जल्द से जल्द पूरा भी करवाया जाएगा। मेयर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर का बेहतरीन प्रोजेक्ट होगा तथा इसको एक अति आधुनिक सुविधाओं के उपकरणों के साथ वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट बना रहे हैं।  इस प्रोजेक्ट के दो पड़ाव  में तैयार किया जा रहा है पहले पड़ाव  में लगभग साढे 6 करोड रूपयों की लागत से विकास के काम किए जा रहे हैं जिसमे दुर्गियाना तीर्थ को जाने वाली सड़को  को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा।  हेरिटेज लुक देने के लिए भगवान श्री कृष्ण जी की संगमरमर की एक मूर्ति चौक में लगाई जाएगी दो एंट्रेंस गेट होंगे।  सड़को  के बीच डकते बनाकर हर तरफ यूटिलिटी सर्विस को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर टायल वर्क के मार्बल टाइलज लगाकर सजाया जा रहा है।  इसके साथ ग्रीन बेल्ट भी बनाई जा रही है ताकि लोगों के बैठने के लिए सटोन बेंच लगाए जाएंगे।  श्रद्धालुओं की शहुलत  के लिए बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी जिसके माध्यम से मंदिर में चल रहे समागमों का सीधा प्रसारण किया जाए। आधुनिक लाइटों से सारा क्षेत्र जगमगा उठेगा।  उन्होंने कहा कि पहले पड़ाव के बाद दूसरे पड़ाव में काम भी बाकी का कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस प्रोजेक्ट  की कुल लागत 25 करोड है। इस अवसर पर एस ई दपिंदर  सिंह संधू, एक्सियन  संदीप सिंह, एस ई अनुराग महाजन,  एक्सियन  मनजीत सिंह तथा प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *