Breaking News

हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई

अमृतसर,4 नवंबर (राजन): हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूरी शिवसेना हिंदुस्तान के नेता थे। जिस समय यह वारदात हुआ, वह मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ गोपाल मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे।तभी अचानक उन पर फायरिंग की गई। घायल अवस्था में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सुधीर सूरी खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। कुछ समय पहले भी उनकी हत्या की साजिश का खुलासा हुआ था। जो विदेश बैठे खालिस्तान समर्थकों ने रची थी।

गोलियां छत से चली या सीधी, इसकी जांच चल रही

मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर धार्मिक मूर्तियों की बेअदबी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोपहर के समय उन पर अज्ञात युवकों ने आकर गोलिया चला दीं। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि गोलियां किसी छत से चलाई गई या सीधी चलाई गई हैं।

छाती पर लगी गोली

गोलियां चलाने वाले किस ओर भागे, अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी हवाई फायर किए। गोलियां सुधीर सूरी की छाती पर लगी। जिसके बाद तुरंत उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 

सुधीर सूरी को गोलिया  मारने वाला गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया सुधीर सूरी को मारने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोलियां चलाने वाले से हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर को काफी गोलियां लगी थी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीबीआई ने हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब सीएम के OSD और 5 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की और 8 जगहों पर तलाशी ली जा रही

अमृतसर, 6 अक्टूबर: सीबीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *