Breaking News

डॉ हेतराम कॉलोनी में एक घर के बाहर गोलियां चली

घर के गेट पर लगी गोली का निशान।

अमृतसर, 8 नवंबर (राजन): थाना छेहरटा के अंतर्गत डॉ हेतराम कॉलोनी में एक घर के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात युवक बुजुर्ग दंपतीके घर के बाहर तीन गोलियां चला फरार हो गए।परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि अज्ञात युवकों की पहचान हो सके। डॉ. हेतराम कॉलोनी निवासी बलकार सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार रात वह सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वापस आए तो पड़ोसियों ने फायरिंग की जानकारी दी।बलकार सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने बताया कि वह अंदर काम कर रही थी। तभी गोलियों कीआवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आरोपी फायरिंग करके जा चुके थे। इस दौरान दौरान पुलिस का तीन खोल घर के बाहर से मिले हैं,जिनमें से एक फायर घर के दरवाजे पर भी किया गया।

पुलिस ने जांच की शुरू

छेहर्टा थाने के एसएचओ ने जानकारी दी किउन्हें 112 से गोली चलने की जानकारी मिली थी। हरप्रीत सिंह नामक पड़ोसी ने फोन कर गोलियां चलने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे तो यहां से तीन खोल बरामद हुए। दो हवाई फायर किए गए, एक गोली घर के गेट पर मारी गई। परिवार को गोलियां चलाने वाले की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी मिल सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

लंगर की तैयारी कर रहे युवकों पर फायरिंग: एक ही मौत, तीन घायल

मौके पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 21 नवंबर: तरनतारन में शनिवार दोपहर लंगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *