
अमृतसर,25 नवंबर (राजन): गत रात्रि मकबूलपुरा क्षेत्र में गोलिया चली। दर्जन भर युवकों ने एक 18 साल के युवक को बेरहमी से हथियारों के साथ पीटा। मौके पर कई हवाई फायर भी हुए। स्थानीय लोगों ने अब युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटते का वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।रमनदीप दवा लेने के लिए शिवा मेडिकल शॉप पर गया था। पीड़ित की मां हरजिंदर कौर ने जानकारी दी कि उनका बेटा रात के समय दवा लेने के लिए गया था। वहीं दर्जन भर युवक पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवकों की गिनती अधिक होने के चलते कोई बचाने तो नहीं आया, लेकिन उसे पीटने का वीडियो बना लिया। वीडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
कुछ युवकों की हुई पहचान
परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी स्कूल में पढ़ता। कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वीडियो में दिखने वाले कुछ युवकों की पहचान हुई है। अन्य को वे नहीं जानते। तबीयत ठीक होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सामने आया है। परिवार व घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News