Breaking News

वेतन ना मिलने से खफा कर्मचारी  सिविल अस्पताल के अंदर टंकी पर चढ़ और टंकी के नीचे बैठ कर रहे रोष प्रदर्शन

अमृतसर,12 दिसंबर (राजन): वेतन ना मिलने से खफा कर्मचारी  सिविल अस्पताल के अंदर टंकी पर चढ़ गए हैं। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ अमृतसर ही नहीं, पूरे पंजाब में वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी इस समय टंकियों पर चढ़ कर सरकार के खिलाफ मांगों को
लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं ।वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि
उन्हें बीते तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। तीन महीनों ने उनके घर का गुजारा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों के कर्ज की किश्तें तो किसी के बच्चों की स्कूल की फीसें देना पेंडिंग है, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। इतना ही नहीं, उन्हें 715 रुपए की
बढ़ोतरी दी गई थी, लेकिन दो महीनों से वे भी बंद है।

कई बार हुई सरकार के साथ बैठकें

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वेतन न मिलने की जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी हैं। सिर्फ वेतन ही नहीं, कई मांगों को लेकर पंजाब सरकार के साथ कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन उनकी ना तो मांगों की तरफ ध्यान दिया जा रहा है और न ही अब सरकार तीन महीनों से वेतन दे रही है। अंत में उन्हें कुछ न सूझा तो प्रदर्शन के लिए यह कदम उठाया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एचपीवी वैक्सीन को लेकर जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

अमृतसर 27फरवरी(राजन): पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *