Breaking News

दिनेश बब्बू ने निगम चुनाव को लेकर केन्द्रीय विधानसभा के भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों से की अलग-अलग बैठकें

अमृतसर,12 दिसंबर(राजन):पंजाब में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारियां जोर-शोर से जारी है और इसी कड़ी में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पूरे प्रदेश में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक बैठकों के दौर जारी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व डिप्टी स्पीकर व केन्द्रीय विधानसभा के निगम चुनाव इंचार्ज दिनेश बब्बू ने अमृतसर केन्द्रीय विधानसभा के भाजपा अमृतसर के चारों मंडल के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें कर चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। बैठक स्थल पर पहुँचने पर दिनेश बब्बू केन्द्रीय विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ. राम चावला ने अपने चारों मंडल अध्यक्षों सहित पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।दिनेश बब्बू ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहाकि पंजाब के राजनीतिक हालात इस समय भारतीय जनता पार्टी के अनुकूल हैं। भगवंत मान सरकार के शासन में नगर निगम की हालत बद से बदतर हो चुकी है तथा निगम में भ्रष्टाचार जोरों पर है। सारे शहर की हालत खस्ता हो चुकी है, लेकिन नगर निगम का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शहर में सड़क निर्माण, कूड़े का निपटारा, सरकारी स्कूलों का रख-रखाव, स्ट्रीट लाइट, शहर के विकास की योजना, साफ-सफाई और स्वास्थ्य जैसे मामलों पर भगवंत मान सरकार व निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। आप सरकार के नेता व अधिकारी अपनी-अपनी जेबें भरने में लगे हैं। जनता आप सरकार के आठ महीने के शासन में खून के आंसू रोने लगी है। जनता आप सरकार को निगम की सत्ता से चलता करने का मन बना चुकी है। मन्ना ने सभी को आप सरकार के झूठ से जनता के समक्ष पर्दा उठाने का आह्वान किया। डॉ. राम चावला ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए अपने चारों मंडल अध्यक्षों तथा उनकी टीम की तरफ से भरोसा दिलाया किया वह पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों पर चलते हुए संगठन तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगें तथा आप सरकार की जन-विरोधी सोच का जनता के सामने पर्दा उठाएंगे।इस अवसर पर सलिल कपूर, राकेश गिल, डॉ. राजेश राममूर्ति, मंडल अध्यक्ष वरिंदर भट्टी, रोमी चोपड़ा, शंकर लाल, संदीप बहल, प्रदीप सरीन, राकेश वैद, टहल सिंह, रमन मेहता, काका शाह, अशोक मनचंदा, अतुल मेसी, हैप्पी नय्यर, कमलजीत सिंह, सोनू बादल, हरीश महाजन, मन्नू भगत, सिकंदर चौहान, गौरव सेठ, हर्ष खन्ना, सुनील सहगल आदि उपस्थित थे

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गणतंत्र दिवस 2025 में पूरे पंजाब में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सरकार ने की सूची जारी : मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान फरीदकोट में  झंडा फहराएंगे

मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान अमृतसर,14 जनवरी:गणतंत्र दिवस 2025 में पूरे पंजाब में होने वाले प्रमुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *