Breaking News

लंबे अरसे बाद नगर निगम का पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड लगेगा

अमृतसर,20 दिसंबर (राजन): नगर निगम का पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड लंबे अरसे बाद लगने जा रहा है। पिछले 5 वर्षों से इस पार्किंग स्टैंड के ना लगने से इस बार इस पार्किंग स्टैंड का रिजर्व प्राइज कम किया गया था। जिस पर आज पार्किंग स्टैंड की टेक्निकल बिड खोलने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड की ई ऑक्शन तीन ठेकेदारों द्वारा भरी गई है। इसके अलावा कैरो मार्केट पार्किंग  स्टैंड की भी  3 ठेकेदारों ने ई ऑक्शन भरी है। निगम द्वारा अपने कुल 11 पार्किंग स्टैंड की ई ऑक्शन टेंडर जारी किए थे। जिन में पंडित दीनदयाल और कैरो मार्केट के तीन-तीन ठेकेदारों ने और मछली मंडी का एक ठेकेदार ने भरा है। शेष रहते  8 पार्किंग स्टैंड की ई ऑक्शन किसी भी ठेकेदार नहीं भरी है। अब निगम द्वारा 9 पार्किंग स्टैंड की दोबारा ई ऑक्शन टेंडर लगवाने पड़ेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *