Breaking News

भाजपा प्रभारी प्रवीन बंसल ने संगठन की आगामी सरगर्मियों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप से की बैठक

अमृतसर,8 जनवरी (राजन):भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जिला प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब सभी प्रभारी अपने-अपने जिलों का प्रभार संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा अमृतसर के प्रभारी प्रवीन बंसल अमृतसर कोर कमेटी के पदाधिकारियों से रु-ब-रु होने जिला भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचे। भाजपा कार्यालय पहुँचने पर भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ प्रवीन बंसल का पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इसके उपरंत प्रवीन बंसल ने हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लिया, जहाँ सबसे पहले प्रवीन बंसल ने सभी पदाधिकारियों के साथ परिचय किया। बंसल ने बैठक में पार्टी के और प्रचार-प्रसार व संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया तथा उनसे सुझाव भी लिए।

भाजपा आगामी नगर निगम एवं लोकसभा  चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

प्रवीन बंसल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा पंजाब के संगठनात्मक ढाँचे में बदलाव के बाद संगठन की गतिविधियों को और सुचारू रूप से चलाने तथा पार्टी के प्रचार व प्रसार में और तेजी लाने के लिए रणनीति तैयार कर उसे जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक का ढांचा मजबूत कर उसे क्रियाशील करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं और भाजपा आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी तथा चुनाव लड़ने की इच्छुक प्रत्याक्षीयों को उनके ईलाकों से फीडबैक प्राप्त करने के बाद पार्टी द्वारा योग्य उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।

माल सरकार के जनता से किए गए धोखे व झूठे वादों की सच्चाई से अवगत करवाए

प्रवीन बंसल ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओ को पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा सत्ता हासिल करने के लिए पंजाब की जनता से किए गए धोखे व झूठे वादों की सच्चाई से अवगत करवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश के राजनीतिक हालात भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार लोगों को मुर्ख बना रही है उससे स्पष्ट हो चुका है कि आने वाले दिनों में जनता आप प्रत्याशीयों को सबक अवश्य सिखाएगी।

जिलास्तर पर टीम का होगा विस्तार

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए जिला प्रभारी प्रवीन बंसल को जल्द से जल्द जिलास्तर पर टीम का विस्तार करने का भरोसा दिया और बूथ स्तर तक का ढांचा और मजबूत कर उसे जल्द से जल्द पूर्णतया: क्रियाशील करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए सभी से आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता अपने-अपने ईलाके के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता से संबंधित मुद्दों को उठाएं तथा जनता व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंजाब सरकार के विरुद्ध संघर्ष करना पड़े तो पीछे ना हटें।

यह नेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर अमृतसर कोर कमेटी के पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, पूर्व प्रदेश सचिव रीना जेतली, केवल कुमार गिल, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जरनैल शाम सिंह अटारी के 180वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा नारायणगढ़ और अटारी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा जरनैल शाम सिंह अटारी को दी श्रद्धांजलि अमृतसर, 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *