Breaking News

नई सड़क के निर्माण के लिए प्रीमिक्स कार्य का किया उद्घाटन,आंतरिक शहर का चेहरा बदलने के लिए प्रतिबद्ध : मेयर रिंटू

सड़क बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए मेयर कर्मजीत  सिंह रिंटू,  विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया व अन्य

अमृतसर, 26 अक्टूबर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू और विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया ने वार्ड नंबर 66 और 67 आज संयुक्त रूप से  हकीमा  गेट पर भीतरी शहर में नई सड़कों का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। मेयर रिंटू ने कहा कि भीतरी शहर का चेहरा बदलने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस निर्माण से  दोनों वार्डों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।इस क्षेत्र का मुख्य बाजार शहर का मुख्य बाजार चिंतपूर्णी चौक, ढाब वस्ति राम, नमक  मंडी, चावल मंडी आदि मुख्य बाजारों से गुजरते हुए बाहर के दरवाजों तक पहुँचता है, जिससे हर कोई शहर में प्रवेश कर सकता है।  पक्की सड़कों के निर्माण से राहगीरों और शहर के लोगों को बहुत फायदा होगा।
मेयर रिंटू  ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र दक्षिण के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य हो रहा है। विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया ने कहा कि दक्षिणी विस  क्षेत्र में करोड़ो रुपयों के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने  कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ विकास को भी चरम पर पहुंचाया है। इस अवसर पर पार्षद सनी कुंद्रा, पार्षद पति दीपक राजूव क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *