Breaking News

पाकिस्तानी युवती को किया डिपोर्ट, देर रात को पाक रेंजर के हवाले किया

अमृतसर, 20 फरवरी (राजन):अटारी सीमा  के रास्ते  19  वर्षीया इकरा जवारी को पाकिस्तान डिपोर्ट किया गया। इकरा पर आरोप था कि वह इल्लीगली नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और अपने भारतीय प्यार से शादी भी कर ली। फिलहाल बीएसएफ के जवानों ने उसे देर रात पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली है। 19 साल की इकरा को लुड्डो खेलने का शौक था। ऑनलाइन लूड्डो खेलते-खेलते उसे उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह से प्यार हो गया। प्यार बढ़ता गया और इकरा ने भारत अपने प्यार से मिलने के लिए वीजा एप्लाई कर दिया। किसी कारणवश वे रिजेक्ट हुआ। लेकिन इकरा व मुलायम रुके नहीं। इकरा ने
नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया।

बीते साल हुई नेपाल में लैंड

इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट में नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंड हुई। मुलायत उसे रिसीव करने के लिए पहुंचा और वहीं शादी भी कर ली। दोनों नेपाल में एक सप्ताह तक रुके और उसके बाद नेपाल के सोनाली बॉर्डर को पार करके भारत में आ गए।

इकरा ने हिंदू नाम रावा अपनाया

दोनों हैदराबाद से बैंग्लुरु आ गए। इकरा ने लोगों के सामने अपना नाम बदला और रावा रख लिया। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। तभी एक दिन मुलायम के पड़ोसी को शक हुआ। दरअसल, रावा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने रेड कर बरामद किया पाकपासपोर्ट

पुलिस ने सूचना के बाद मुलायम के फ्लैट पर रेड की। यहां पुलिस को इकरा का पाकिस्तानी पासपोर्ट मिल गया। उसे बैंग्लुरु में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और इकरा को अटारी बॉर्डर लाया गया। यहां से इकरा को देर रात पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *