
अमृतसर,3 मार्च(राजन): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार की दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर चलाई जा रही शराब नीति की सीबीआई जाँच करवा ने की मांग को लेकर पंजाब में डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के समक्ष धरने-प्रदर्शन कर जांच की मांग करते हुए पंजाब सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की गई। इसी कड़ी में भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में इकट्ठा होकर भगवंत मान सरकार की शराब नीति की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधीश हरप्रीत सिंह सूदन को अपना ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मालिक, जिलाध्यक्ष देहाती मंजीत सिंह मन्ना, पूर्व विधयाक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, जिला महासचिव सलिल कपूर, संजीव कुमार, सुशील देवगन, मुखविंदर सिंह मुक्खा, मनमोहन सिंह सठियाला आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।
पंजाब की आबकारी नीति दिल्ली की आबकारी नीति की तर्ज पर बनाई
हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार जो नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई है। यह आबकारी नीति दिल्ली की आबकारी नीति की तर्ज पर बनाई गई है। दिल्ली की आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई नेता और अधिकारी पाँच महीने की सीबीआई जांच के बाद आज जेल में हैं। यहां तक कि ‘आप’ सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम इस चार्जशीट में है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुज सिक्का, मीनू सहगल, बलदेव राज बग्गा, मोहित महाजन, प्रो. सरचाँद सिंह, राजेश टोनी, सविता महाजन, सतपाल डोगरा, सुखदेव सिंह हनेरियां, श्रुति विज, शिव कुमार, गौरव गिल, अरविंदर वडैच, राजीव भगत, गौरव महाजन, सरबजीत सिंह सठियाला आदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर