
अमृतसर,24 मार्च (राजन):खालिस्तान की पूरी प्लानिंग कर चुका था अमृतपाल, हथियारबंद संघर्ष की तैयारी थी
वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह अलग देश खालिस्तान बनाने की पूरी प्लानिंग कर चुका था। खन्ना पुलिस की एसएसपी अमनीत कौंडल ने शुक्रवार को बताया कि अमृतपाल सिंह के गनर तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा से कई अहम खुलासे व बरामदगी हुई हैं।

खालिस्तान का नया झंडा और अलग करेंसी बना ली

इन लोगों ने खालिस्तान का नया झंडा और अलग करेंसी बना ली थी। खालिस्तान की अलग-अलग रियासतों के लोगों भी तैयार कर लिए गए थे।उन्होंने सिख रियासतों के झंडे तक बना लिए थे। प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फौज के अलावा एक क्लोज प्रोटेक्शन टीम भी बनाई गई थी। इसके अलावा आनंदपुर खालसा फौज के हर व्यक्ति को स्पेशल नंबर भी अलॉट किया गया था।एसएसपी ने कहा कि अलग खालिस्तान बनाने के लिए अमृतपाल सिंह ने हथियारबंद संघर्ष शुरू करना था। उसके लिए ही यह सारी तैयारी हो रही थी।
2 वॉट्सऐप ग्रुप बनाए

एसएसपी ने बताया इन्होंने 2 वॉट्सऐप ग्रुप बनाए थे। आनंदपुर खालसा फौज वाले ग्रुप में नए लड़कों को जोड़कर उकसाया जाता था। दूसरा ग्रुप अमृतपाल टाइगर फोर्स के नाम से था, जिसमें सिर्फ अमृतपाल के करीबी ही मेंबर थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News