Breaking News

कैरों मार्केट मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक आधुनिक पार्किंग स्टैंड का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

पार्किंग स्टैंड निर्माण का वर्क आर्डर हुआ जारी

पार्किंग स्टैंड के नक्शे की डिजिटल फोटो।

अमृतसर,4 अप्रैल (राजन):पिछले साढे 3 साल से लटकी कैरों मार्केट मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक आधुनिक कार पार्किंग स्टैंड का अब निर्माण शुरू होने जा रहा है । स्मार्ट सिटी मिशन अमृतसर की ओर से और पार्किंग स्टैंड के निर्माण का वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ संदीप ऋषि ने बताया कि 53 करोड़ रुपयों की लागत से बनने वाले इस आधुनिक पार्किंग स्टैंड का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के इस बड़े प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद हाल बाजार से टाउन हाल तक ट्रैफिक में भारी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 21 महीनों के भीतर पार्किंग स्टैंड का पूरा निर्माण हो जाएगा।

53 करोड रुपयों में होगा स्टैंड का निर्माण

इस पार्किंग स्टैंड में  325 कारों,70 दोपहिया वाहन की कैपेसिटी वाली 5 स्टोरी (1 बेसमेंट और 4 फ्लोर)वाली कार पार्किंग बनाई जानी है। इस पार्किंग का 53 करोड़ रुपयों की लागत से स्टैंड का निर्माण होगा । 21 माह में तैयार होने वाली इस पार्किंग का सबसे ज्यादा फायदा कटड़ा जैमल सिंह के आसपास के बाजार, कटरा बगियां, रामबाग, हाल बाजार के दुकानदारों और घरों में रहने वालों को मिलेगा । इस प्रोजेक्ट का निर्माण होने के बाद हाल बाजार की सड़कों पर खड़े वाहन नजर नहीं आएंगे। बेसमेंट और ऊपरी मंजिल में वाहन लिफ्ट के माध्यम से पार्क होगे । गुरु नगरी अमृतसर का पहला मल्टीस्टोरी  ऑटोमेटिक आधुनिक पार्किंग स्टैंड होगा ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *