
अमृतसर,6 अप्रैल (राजन):पंजाब पुलिस के भगौड़े वारिस पंजाब दे के चीफ व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह
को गुरूवार को झटका लगा है। वकील इमान सिंह खारा की तरफ से अमृतपाल समर्थक प्रधानमंत्री बाजेके समेत.5 लोगों के बारे में दाखिल हैबियस-कॉर्पस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा
वारिस पंजाब दे के लीगल एडवाइजर ने हैबियस-कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका) दाखिल की थी। जिसमें अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए प्रधानमंत्री बाजेके का.नाम भी शामिल था। इसी मुद्दे को लेकर गुरूवार.को सुनवाई हुई तो हाईकोर्ट ने कहा कि बाजेके पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा हुआ है । वह असम की जेल में है। यह भी आपको पता है, फिर किस आधार पर.यह हैबियस-कॉर्पस दाखिल की गई कि उसे पेश.किया जाए। किस आधार पर असम जेल के लेडी सुपरिटेंडेंट को इसमें बाई नेम पार्टी बनाया गया है? क्या वकील को बेसिक कानून की भी जानकारी नही है। वकील ने बचाव में कहा कि वह डिब्रूगढ़ जेल.में बंद है और उससे मिलना चाहते हैं। इस पर.हाईकोर्ट ने कहा कि वह किसी दूसरे मजिस्ट्रेट.के पास गए। असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए ? हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उनकी पिटीशन का.ग्राउंड ठीक नहीं है। अब इस मामले की भी अमृतपाल मामले के साथ 11 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी। बता दें कि हैबियस कॉर्पस उस सूरत में दाखिल.की जाती है, जब आरोपी पुलिस पकड़ लेती है लेकिन गिरफ्तारी नहीं दिखाती और घरवालों को इसका पता नहीं होता। इस मामले में सभी को बाजेके को डिब्रूगढ़ जेल भेजने का पता था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News