
अमृतसर,6 अप्रैल (राजन):राजासांसी के अंतर्गत आते गांव लदेह में 65 वर्षीय बुजुर्ग के शव को मृत्यु के 6 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। परिवार पहले बुजुर्ग बग्गा सिंह की मृत्यु को प्राकृतिक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ऐसी बातें सामने आयी, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। तहसीलदार जगसीर सिंह की हाजिरी में शव को बाहर निकाला गया। राजासांसी के अंतर्गत आते गांव लदेह निवासी प्रिंस ने पुलिस को उनके चाचा बग्गा सिंह की हत्या की आशंका जाहिर की।उनका कहना था कि उनके चाचा बग्गा सिंह की मौत 1 अप्रैल को हो गई थी।

वह इसे प्राकृतिक मृत्यु मान रहे थे। तभी पता चला कि उसके चाचा ने घर की मरम्मत के लिए अपने बैंक खाते में से पैसे निकाले थे। लेकिन वे पैसे घर से नहीं मिले। जिसके बाद परिवार को मृत्यु का शक हुआ।
गर्दन पर थे रस्सी के निशान
एक अप्रैल को शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। तब भी सभी का ध्यान गले पर पड़े रस्सी के निशान और कलाइयों पर कट के निशान थे। जब घर पर पैसे नहीं मिले तो हत्या किए जाने का शक हुआ है। जिसके बाद उनकी तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और शव को दोबारा बाहर निकालने की अनुमति भी ली गई।
शव का करवाया जा रहा पोस्टमॉर्टम
एसएचओ रमनदीप कौर बदेशा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस अगली कार्रवाई शुरू करेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News