Breaking News

20 हजार डॉग स्टरलाइजेशन का दोबारा लग सकता है ई टेंडर

अमृतसर,14 अप्रैल (राजन): नगर निगम द्वारा 20 हजार डॉग स्टरलाइजेशन(नसबंदी)का ई टेंडर दोबारा लग सकता है। फरवरी महीने में निगम द्वारा लगाए गए इस ईटेंडर को दो पार्टियों द्वारा भरा गया था। निगम की ई टेंडर कमेटी द्वारा टेक्निकल इवोल्यूशन और फाइनेंसियल बिड  खोलने के उपरांत  वेट करने के लिए लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ को भेजा गया था। वेट करने वाली कमेटी द्वारा ई टेंडर की टेक्निकल इवोल्यूशन करने के लिए नगर निगम को वापस भेज दिया। निगम की ई टेंडर कमेटी द्वारा इस संबंधी नई गाइडलाइन आने पर इसको रद्द कर दिया गया है। अब 17 अप्रैल सोमवार को निगम कमिश्नर द्वारा ई टेंडर को दोबारा लगाने के लिए आदेश जारी हो सकते हैं।

शहर में आवारा कुत्तों का है आंतक

शहर में आवारा कुत्तों का  आंतक फैला हुआ है । नगर निगम द्वारा  पिछले 3 साल में अलग-अलग चरणों में लगभग 9250 आवारा कुत्तों का स्टरलाइजेशन करवा चुकी है। इस वक्त शहर में लगभग 40 हजार से अधिक आवारा कुत्ते  हैं। नगर निगम को डॉग स्टरलाइजेशन कार्य में तेजी लानी होगी।स्टरलाइजेशन होने से कुत्तों की बढ़ रही जनसंख्या पर रोक लग जाएगी। आवारा कुत्तों की आयु लगभग 7 से 10 साल तक ही  होती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हेरिटेज स्ट्रीट में खाद्य पदार्थों की दुकानों को नगर निगम देगा मुफ्त डस्टबिन: सांसद डॉ. साहनी ने हेरिटेज स्ट्रीट  के रखरखाव के लिए 2.51 करोड़ का अनुदान दिया : डिप्टी कमिश्नर

हेरिटेज स्ट्रीट में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक करती हुई डीसी  साक्षी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *