Breaking News

पुलिस ने आतंकी लखबीर लंडा और गैंगस्टर सत्ता के दो साथियों को धमकाने और फिरौती मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार

अमृतसर, 1 मई (राजन): पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा और गैंगस्टर सत्ता के दो साथियों को धमकाने और फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख रुपए भी जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपियों का रिमांड लिया जा रहा है, ताकि बीते दिनों छेहर्टा में एक घर के बाहर गोलियां चलाने वाले हथियार को रिकवर किया जा सके।पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना लोपोके गांव कुल्लोवाली निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन और नारायणगढ़ छेहर्टा निवासी जोगिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों ने पुर्तगाल में रहने वाले रविशेर सिंह के कहने पर नारायणगढ़ निवासी हरमिंदर सिंह के घर पर 22 मार्च को हमला किया था। आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाई थी और फरार हो गए थे। जिस समय यह हमला किया गया, तीन आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। फिलहाल दो को पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरे को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तारी के बाद निकले आतंकी लंडा से संबंध

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें निर्देश विदेश में बैठे आतंकी लंडा और गैंगस्टर सत्ता से मिलते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार का 1.02 लाख रुपए, 5 मोबाइल फोन और एक एक्टिवा भी बरामद कर ली है। जल्द ही पूछताछ के बाद आरोपियों से इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली जाएगी।

दो और लोगों से मांग रहे थे फिरौती

आरोपियों ने बताया कि वे लंडा और सत्ता के कहने पर दो और लोगों से भी फिरौती मांग रहेथे। जिनके बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। जल्द ही आरोपियों का रिमांड लेकरअन्य वारदातों के बारे में भी जानकारियां हासिल की जाएंगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हवाई अड्डा अमृतसर से कस्टम विभाग की टीम ने नशीले पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर,14 फरवरी:श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर से कस्टम विभाग की टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *