Breaking News

दरबार साहिब  के पास  युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार

अमृतसर,14 मई (राजन): श्री दरबार साहिब  के पास रंजिशन युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान तरनतारन निवासी लवकिरण सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड को पकड़ा था, जिसने पीड़ित की रेकी में मदद की थी। थाना बी डिवीजन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने कहा कि बीते 26 अप्रैल को कुछ युवकों ने माहणा सिंह रोड स्थित गोपाल इन होटल के मालिक गौतम भट्टी को अगवा कर लिया था। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, लोगों ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। लेकिन आरोपी ने सरेआम बाजार में गोलियां चलाते हुए पीड़ित को अपने साथ ले गए। दरअसल, घटना से कुछ दिन पहले ही पीड़ित का आरोपी लवकिरण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में आरोपी ने पहले पीड़ित गौतम को पहले अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने चुरा फरार हो
गया था।

जल्द गाड़ी भी रिकवर करेगी पुलिस

एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले एक युवक और एक लड़की को पकड़ा गया था। इनसे भी एक पिस्टल बरामद की गई। पकड़ी गई युवती मुख्य आरोपी लवकिरण सिंह की गर्लफ्रेंड है। वहीं अब पुलिस कार रिकवर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आरोपी को अगवा किया गया था।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

भारत ने रिहा किए 14 पाकिस्तानी कैदी,वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेजा

अमृतसर,6 सितंबर:भारत सरकार की ओर से आज 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया। ये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *