प्रत्येक जोन के 30 जून तक के लक्ष्य किए निर्धारित

अमृतसर,9 जून (राजन): नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को आदेश जारी किए हैं कि 30 जून तक 11.35 करोड रुपये एकत्रित करें। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक 3.97 करोड रुपए टैक्स एकत्रित हो चुका है। इस तरह से जून माह में 7.38 करोड़ रुपए टैक्स एकत्रित करना होगा। मई माह में कम टैक्स एकत्रित हुआ था। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करके जून माह में टैक्स एकत्रित करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने 8 जून को 11.77 लाख रुपए टैक्स एकत्रित किया।
जोन वाइज दिए गए टारगेट
30 जून तक जोन वाइज टारगेट दिए गए हैं। सेंट्रल जोन 2 करोड़, ईस्ट जोन 2 करोड़, नॉर्थ जोन 4.50 करोड़, साउथ जोन 1 करोड़ और वेस्ट जोन 1.75 करोड रुपए टैक्स एकत्रित करेगा। इस वक्त डिफॉल्टर पार्टिया जिनको सीलिंग नोटिस दिए हुए हैं उनका ही 2.35 करोड़ बकाया हैं। विभाग द्वारा 12724 डिफॉल्टर पार्टियों को सीलिंग नोटिस दिए हुए हैं। इसमें सेंट्रल जोन ने 2309, ईस्ट जोन ने 2276, नॉर्थ जोन ने 2854, साउथ जोन ने 2708 और वेस्ट जोन ने 2577 सीलिंग नोटिस दिए हुए हैं।इस तरह से विभाग को टैक्स के रूप में दिए गए 17 डिशऑनर चेकों का भी भुगतान लिया जाना है। विभाग ने अभी भी 107 गवर्नमेंट प्रॉपर्टी से भी टैक्स लिए जाना बकाया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News