Breaking News

माल रोड, सेलिब्रेशन मॉल की बैकसाइड जलियांवाला चौक में अवैध कमर्शियल निर्माण जारी

माल रोड गली में हो रहे कमर्शियल अवैध निर्माण

अमृतसर,30नवंबर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू तथा निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के सख्त आदेशों के बावजूद शहर में अवैध निर्माण चल रहे हैं ।एमटीपी विभाग के अधिकारियों को सब कुछ पता होने के बावजूद बड़े-बड़े अवैध कमर्शियल निर्माणों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। शहर के पॉश  क्षेत्र माल रोड मे  एक गली के भीतर तीन मंजिला कमर्शियल अवैध निर्माण चल रहा है जिसकी चौथी मंजिल में लेंटर डाला जा रहा है ।इसके अलावा सेलिब्रेशन मॉल  की बैकसाइड में बेसमेंट सहित 4 मंजिला होटल का निर्माण हो गया है ।निर्माण करने वाले अवैध बने इस  होटल के भीतर फिशिंग करवा रहे हैं। जलियांवाला बाग चौक में मैकडॉनल्ड बिल्डिंग के साथ एक कमर्शियल अवैध निर्माण अभी जारी है। इन सभी अवैध निर्माणों बारे एमटीपी विभाग के अधिकारी बड़ी भांति परिचित है इसके बावजूद इन निर्माणों पर  रोक नहीं लगाई जा रही है ।

माल रोड गली में हो रहे कमर्शियल अवैध निर्माण

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए: संदीप रिशि
निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशि  से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इन तीनों अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश एमटीपी विभाग को दे दिए गए हैं। इन तीनों निर्माणों पर रोक लगाकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी ।

 

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *