
अमृतसर,14 अगस्त (राजन):किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को श्री दरबार साहिब में पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुघर में नतमस्तक हुए। सरबत और किसानों के अच्छे भविष्य के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने कीर्तन भी सुना। गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद टिकैत ने किसान आंदोलन के दौरान गुरुद्वारों द्वारा दिए गए सहयोग का भी धन्यवाद किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिकैत ने किसान आंदोलन के समय के संघर्ष के बारे में बताया। टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान गुरुद्वारों का सबसे अधिक सहयोग रहा। गुरुद्वारों से आए लंगर के सहयोग के कारण यह आंदोलन एक साल से अधिक समय तक चल सका। इसके लिए किसान संगठन हमेशा ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आभारी रहेगी। वहीं उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि सरकारों की कोशिश अब किसानों की जमीनों को हड़पने की है। अगर किसान संगठन मिल कर रहेंगे तो मजबूत रहेंगे।
किसानों के नुकसान को लेकर केंद्र को भेजा लेटर
टिकैत ने इस दौरान पंजाब के बाढ़ के हालातों और उससे हुए नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। टिकैत ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को किसानों को हुए नुकसान को लेकर चिट्ठी लिखी है। उन्हें केंद्र को भेजे लेटर के जवाब का इंतजार है। वहीं, आस करते हैं कि भविष्य में ऐसी मुश्किलें पैदा न हों।
मणिपुर हिंसा केंद्र की साजिश
टिकैत ने इस दौरान मणिपुर हिंसा का कारण केंद्र को बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारें अपने फायदों के लिए 2 समुदायों को लड़ाती है। चाहे ये 2 अलग धर्म हों या खाप। हमें इसे समझना होगा और मिलकर रहना होगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News