Breaking News

एमटीपी विभाग ने की अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई

अमृतसर,28 सितंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने अवैध बिल्डिंगो के विरुद्ध कार्रवाई की है। सेंट्रल जोन के अंदरून क्षेत्र के एटीपी अरुण खन्ना,बिल्डिंग इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा, फील्ड स्टाफ और निगम पुलिस  की टीम ने अंदुरून शेर वाला गेट, बकरवाना बाजार, सिकंदरी गेट और लोहगढ़ गेट के अंदरूनी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को रोक कर सामान जब्त किया गया। एटीपी अरुण खन्ना ने बताया कि टीम द्वारा पहले से रोके गए और सील किए गए निर्माणो की जांच की गई। इसके अलावा  बिना नक्शा मंजूर करवाए गए आधा दर्जन निर्माण कार्यों को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि एक अवैध निर्माण कार्य की दीवार को भी तोड़ा गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *