Breaking News

पंजाब में रेल रोको आंदोलन जारी: यात्री हो रहे परेशान , 90 ट्रेनें आज भी रहेंगी प्रभावित

अमृतसर,29 सितंबर (राजन): पंजाब के 19 किसान-मजदूर संगठनों का मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन आज भी जारी है। जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए हैं। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं । ट्रेनों का चक्का जाम होने के कारण सैकड़ों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर फंस गए हैं। गुरुवार कोजहां तकरीब 60 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं शुक्रवार 90 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। जिनमें
से 80 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

यह है किसानों की मांगे

किसानों की मांगे हैं कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है, जिससे बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों की मांग है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार भी बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए पंजाब को दे।

यह ट्रेन में प्रभावित और कैंसिल

यह ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट
* 13006 अमृतसर हावड़ा को लुधियाना से
रवाना किया जाएगा
*19611 अमृतसर से अजमेर को निवार से
रवाना किया जाएगा।
*13005 हावड़ा अमृतसर को लुधियाना में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
*19614 अमृतसर से अजमेर को मध्यप्रदेश के निवार में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
*19223 अहमदाबाद- जम्मू तवी को बठिंडा से रवाना किया जाएगा।

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

*14730 फाजिल्का रेवाड़ी, * 14601 फिरोजपुर- हनुमानगढ़, * 14028 फिरोजपुर झिर,* 22486 मोगा- नई दिल्ली, *14634 पठानकोट- अमृतसर,*14602 हनुमानगढ़- अमृतसर,*14027 झिर- फिरोजपुर,*14614 फिरोजपुर- एसएएस नगर मोहाली,* 22458 नई दिल्ली- मोगा,* 14633 अमृतसर- पठानकोट,*04555 लुधियाना- लोहियां खास,*06996 फाजिल्का – बठिंडा,* 06991 कोटकपूरा फाजिलका,*04643 फिरोजपुर- फाजिल्का,*04492 फाजिल्का- फिरोजपुर,*04658 फिरोजपुर – बठिंडा, *04603 बठिंडा- फिरोजपुर,*04631 बठिंडा- फाजिल्का, * 06992 फाजिल्का कोटकपूरा,*06993 कोटाकपूरा फाजिल्का, *04552 फाजिल्का- अबोहर,* 06987 फिरोजपुर फाजिल्का,* 04628 फाजिल्का फिरोजपुर,* 04627 फिरोजपुर फाजिल्का, *06988 फाजिल्का फिरोजपुर,*01612 फिरोजपुर बठिंडा,*04636 फिरोजपुर लुधियाना,* 06981 लुधियाना फिरोजपुर,*06982 फिरोजपुर लुधियाना,*04464 फिरोजपुर लुधियाना,* 04997 लुधियाना फिरोजपुर,* 04998 फिरोजपुर लुधियाना, * 04625 लुधियाना फिरोजपुर,* 06963 जालंधर फिरोजपुर,* 04633 जालंधर फिरोजपुर, *06965 जालंधर फिरोजपुर, *04169 जालंधर फिरोजपुर,* 06964 फिरोजपुर जालंधर,* 04634 फिरोजपुर जालंधर,* 04170 फिरोजपुर जालंधर, *06966 फिरोजपुर जालंधर,* 09771 जालंधर अमृतसर ,* 04690 जालंधर अम्बाला,* 04591 लुधियाना छेहर्टा,*04592 छेहर्टा लुधियाना,* 06947 अमृतसर कादियां,* 06948 कादियां अमृतसर ,*06934 पठानकोट अमृतसर ,* 04660 पठानकोट अमृतसर,*06921 अमृतसर डेरा बाबा नानक,* 04397 अमृतसर पठानकोट,*04611 अमृतसर पठानकोट,* 04398 पठानकोट अमृतसर,*06936 पठानकोट अमृतसर,*06933 अमृतसर पठानकोट,* 06935 वेरका पठानकोट,* 06947 अमृतसर कादियां,*06948 कादियां अमृतसर,*06922 डेरा बाबा नानक – वेरका,*06923 वेरका – डेरा बाबा नानक,*06924 डेरा बाबा नानक – वेरका,*06940 अमृतसर खेमकरण,* 06939 खेमकरण अमृतसर,* 06942 अमृतसर खेमकरण,* 06941 खेमकरण भगतांवाला,* 06978 जालंधर नवां शहर,* 04399 नवां शहर जालंधरन,*06959 होशियारपुर जालंधर,* 04467 होशियारपुर जालंधर,* 04597 होशियारपुर जालंधर,* 04668 जालंधर होशियारपुर,*04598 जालंधर होशियारपुर,* 06970 जालंधर नकोदर,* 06972 जालंधर नकोदर,* 06969 नकोदर जालंधर,* 06971 नकोदर जालंधर,* 04629 लुधियाना लोहियां खास,*06983 लुधियाना लोहियां खास,* 06985 फगवाड़ा लोहियां खास,*04556 लोहियां खास- लुधियाना ,*04630 लोहियां खास लुधियाना,*04509 झझर – लुधियाना,* 04743 हिसार लुधियाना,*04576 लुधियाना हिसार शामिल है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *