Breaking News

नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स का 21 करोड़ का आंकड़ा पार किया

2 दिन में 4 करोड़ से अधिक टैक्स आने की संभावना

सचिव विशाल वधावन सीएफसी सेंटर में मोर्चा संभाले हुए।

अमृतसर,28 सितंबर (राजन):पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10% छूट दे रखी है। जिस पर आज भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों की सीएफसी सेंटर में भीड़ लगी रही। आज देर शाम तक विभाग ने 21 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।  विभाग को अब तक 21.14 करोड़ रूपया टैक्स एकत्रित हो चुका है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर सचिव विशाल वधावन ने सीएफसी सेंटर में खुद मोर्चा संभाले रखा। चाहे इस वक्त ऑनलाइन टैक्स अदा करने वालों की भीड़ होने के कारण पोर्टल कुछ धीमा चल रहा था। इसके बावजूद टैक्स अदा करने वालों को टैक्स अदा करके ही सीएफसी सेंटर से जाने दिया गया।

आने वाले 29 और 30 सितंबर को टैक्स अदा करने वालों में और तेजी आ जानी है। 2 दिन में नगर निगम को 4 करोड़ रूपों से अधिक टैक्स आने की पूरी पूरी संभावना है। विशाल वधावन ने बताया कि 29 और 30 सितंबर को रंजीत एवेन्यू मुख्य कार्यालय और निगम के सभी जोन कार्यालयों में सीएफसी सेंटर में लगातार टैक्स जमा करने के कार्य चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग 10% छूट का लाभ ले।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने निगम कमिश्नर और अधिकारियों के साथ मीटिंग करके दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की

अमृतसर, 13 जुलाई(राजन): दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और नागरिक सेवाओं को और अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *